फिरोजाबाद पुलिस ने 3.5 करोड़ गांजा सहित तीन तस्कर किए गिरफ्तार
ओडिशा से हरियाणा ले जा रहे थे 651 किलो गांजा, ट्रक और कार भी बरामद
फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस और @ANTF Meerut की संयुक्त टीम को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर NH-19 की सर्विस रोड पर ग्राम उसायनी के सामने से 651.163 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक @SSP Firozabad आदित्य लांग्हे के निर्देशन में बुधवार को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर हरियाणा की ओर जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी:
1. संतोष कुमार निवासी वृंदावन, मथुरा
2. कृष्णा निवासी वृंदावन, मथुरा
3. मोहम्मद एजाज निवासी राजौरी, जम्मू-कश्मीर
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक ट्रक, एक कार, 4 मोबाइल फोन, 3 आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, 2 RC, 7 बैंक कार्ड और 10,987 रुपये नकद बरामद किए हैं।
थाना टूंडला में तीनों के खिलाफ @NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
#DDMNewsFirozabad #FirozabadNews #BreakingNewsFirozabad #TundlaNews #FirozabadPolice #SSP_Firozabad #UPPolice #GanjaSmuggling #ANTF #OdishaToHaryana
@Firozabad Police
@Uttar Pradesh Police
@Tundla Police
---
Firozabad, Firozabad | Oct 14, 2026