गुमला: बोलेरो से छात्रा का अपहरण, पांच युवक गिरफ्तार, अरंगी जंगल से सकुशल बरामद हुई छात्रा
Gumla, Gumla | Sep 9, 2026 स्कूल से घर लौट रही 11वीं कक्षा की 18 वर्षीय छात्रा को बोलेरो वाहन से कथित रूप से अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सिसई पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को 9 सितंबर की सुबह करीब चार बजे अरंगी जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी बिरिया उरांव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल चार अन्य को