**पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान एक्शन मोड में, जिला कलेक्टर महोदय के साथ मतदान केंद्रों का किया सघन निरीक्षण**
▪️मौलासर, निमोद, दीपपुरा, पांचवा, कूकनवाली, चितावा एवं घाटवा सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का किया भ्रमण।
▪️मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशीलता, पुलिस जाप्ते की तैनाती एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा।
▪️स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पंचायत चुनाव के तहत आगामी मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से *जिला कलेक्टर श्री अवधेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (IPS)* द्वारा आज जिले के विभिन्न गांवों एवं मतदान केंद्रों का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
इस दौरान
*मौलासर, निमोद, दीपपुरा, पांचवा, कूकनवाली, चितावा एवं घाटवा*
सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की स्थिति, पुलिस जाप्ते की उपलब्धता एवं तैनाती, मोबाइल पार्टियों की सक्रियता तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों, आसपास के क्षेत्र एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों का भी जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी बरती जाए। क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी रखी जाए तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की सूचना अथवा शिकायत पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य मतदान केंद्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण भी *लगातार किया जा रहा है*, ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर मतदाताओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके।
**जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।**
#DidwanaKuchamanPolice
#RajasthanPolice #PanchayatElection2026
#PeacefulPolling
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026