लखीसराय: बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के धनवो गांव में मामूली विवाद में ब्रिज से मारपीट, अस्पताल में उपचार जारी
लखीसराय जिले के बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवो गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल को बेहतर उपचार के लिए शनिवार की दोपहर 2:30 पर सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान धनवो नया टोला निवासी सदाशिव यादव के रूप में की गई।