जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष प्रेमावती ने किया ध्वजारोहण, दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
.
#हरदोई: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत हरदोई परिसर मे आज अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने ध्वजारोहण कर, देशवासियों एवं जनपदवासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जन द्वारा राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की प्रगति, समृद्धि एवं गौरव को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इसी क्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है। हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने तथा देश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम मे सदस्य राष्ट्रीय परिषद एवं क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्यगण, जिला पंचायत परिवार के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Aug 15, 2026