सरकारी गल्ले की दुकान में अलग-अलग ब्रांड की पेप्सी बरामद, जांच की मांग*
हरदोई बिलग्राम विकास खंड की ग्राम सभा *रणेना हबीबनगर* में सरकारी कोटे की राशन दुकान को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सरकारी राशन की दुकान में अलग-अलग ब्रांड की पेप्सी के कार्टून रखे पाए गए हैं। मामले में गांव के वर्तमान *प्रधानपति प्रतिराखन कुशवाहा* पर गंभीर आरोप लगे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी कोटे की दुकान में चोरी की पेप्सी रखी गई है और इस काम में प्रधानपति की संलिप्तता है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय गाड़ी से पेप्सी के कार्टून उतारकर दुकान में रखे गए थे।
*प्रधानपति और गाड़ी ड्राइवर ने दी सफाई*
मामले के उजागर होने के बाद प्रधानपति प्रतिराखन कुशवाहा और *गाड़ी ड्राइवर* ने मीडिया के सामने सफाई दी। दोनों ने कहा कि पेप्सी चोरी की नहीं है। उनका तर्क है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा पेमेंट नहीं किया गया था, इसलिए अस्थाई तौर पर पेप्सी को सरकारी कोटे की दुकान में उतार दिया गया था।
*ट्रांसपोर्टर ने दी सफाई* कहा मैने पूरा पेमेंट कर दिया था जब मीडिया कर्मियाें ने ट्रांसपोर्टर से बात की तो कहा सर मैने पूरा पेमेंट किया था हमको फंसाया जा रहा है
*सबसे बड़ा सवाल*
लेकिन ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों का सवाल है कि आखिर सरकारी राशन की दुकान में पेप्सी क्यों रखी गई? राशन दुकान का उपयोग केवल गरीबों को खाद्यान्न वितरित करने के लिए किया जाता है। यदि पेमेंट का मामला था तो इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को क्यों नहीं दी गई? और दुकान को गोदाम की तरह क्यों इस्तेमाल किया गया?
सबसे गंभीर बात यह है कि सरकारी दुकान में पेप्सी रखी होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्यवाही क्यों नहीं की? क्या अधिकारियों की भी इस मामले में मिलीभगत है?
*ग्रामीणों की मांग*
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और खाद्य विभाग के अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दोषी पाए जाएं तो प्रधानपति, गाड़ी ड्राइवर और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग कर सरकारी संपत्ति का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
Hardoi, Hardoi | Aug 15, 2026