पिंड्रा: पिंडरा के प्राथमिक विद्यालय सौरागोपालपुर में 5वीं की छात्रा बनी प्रधानाध्यापिका
वाराणसी के पिंडरा विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय सौरा गोपालपुर में मिशन शक्ति के तहत पांचवी कक्षा की परिधि पटेल को 1 दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। उन्होंने प्रार्थना सभा से लेकर स्कूल बंद होने तक पूरे कक्षा का संचालन किया। इसमें उनके सहयोग के लिए 6 अन्य छात्राओं को भी शामिल किया गया। इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।