कोरांव: अयोध्या में विधायक राजमणि कोल और एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, कहा- सरकार गरीबों के साथ है
कोरांव विधायक राजमणि कोल और उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे विधानसभा क्षेत्र के अयोध्या गांव में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।इस अवसर पर विधायक राजमणि कोल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उनके भोजन, आवास और कपड़ों सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।