सड़क किनारे मिला युवक का शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव निवासी सुभाष सिंह (25) पुत्र धारा सिंह रविवार शाम दोस्त को छोड़ने ग्राम पंचायत दुर्गापुर के मजरा ठिठूरा गया था। दोस्त को छोड़कर घर लौटते समय फरीदपुर गांव के पास वह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुभाष की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
#कौशाम्बी #पिपरी #लोधौर #फरीदपुर #युवककीमौत संदिग्धमौत पुलिसजांच पोस्टमार्टम KaushambiNews