सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
कौशांबी। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड मंझनपुर सभागार में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन चायल विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा समेत अन्य अतिथियों ने किया।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।
प्रदर्शनी 5 अक्टूबर 2026 तक लगी रहेगी। इस दौरान आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की गई।
#yogiadityanath #trendingreel #vayralpost❤️ #DMKaushambi