*कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह का थाना सहावर पर औचक निरीक्षण,*जनपद कासगंज ,उत्तर प्रदेश 27 सितंबर 2026
*कासगंज / सहावर:* जनपद कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह ने आज देर शाम थाना सहावर का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक थाने पहुंचने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाने के अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर और मालखाने का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति कक्ष का जायजा लिया। वही पुलिस अधीक्षक ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याएं भी पूछीं और थाने की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने के बैरक, भोजनालय और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया।
*एसपी ने दिए सख्त निर्देश -*
1. थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और तत्काल निस्तारण किया जाए।
2. महिला संबंधी अपराधों में तत्काल कार्रवाई हो, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया जाए।
3. लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए, किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
4. रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
5. आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही तैयारी पूरी कर ली जाए।
इस दौरान थाना प्रभारी सहावर भी मौजूद रहे। एसपी ओ0 पी0 सिंह ने कहा कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। थानों में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 27, 2026