बस्ती से बड़ी खबर - *पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने खुद पहुंचे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 27 सितम्बर 2026 *
भारी बारिश और आंधी-तूफान से अपनों को खो चुके परिवारों के लिए योगी सरकार मसीहा बनकर सामने आई। जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री *श्री सूर्य प्रताप शाही* ने आज खुद गांव-गांव पहुंचकर पीड़ितों का दर्द बांटा और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि प्रदान की।
*आधी रात को टीन शेड में सो रहे मोती की मौत पर पहुंचे घर*
प्रभारी मंत्री सबसे पहले नगर बाजार के चौबाह गांव पहुंचे। यहां तेज आंधी में टीन शेड गिरने से मोती पुत्र खेंदू की दर्दनाक मौत हो गई थी। मंत्री जी सीधे मृतक के घर पहुंचे, परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और *4 लाख रुपये का चेक* सौंपा। उन्होंने कहा - "सरकार आपके साथ खड़ी है, दुख की इस घड़ी में हम हर मदद करेंगे।"
* वही सर्पदंश से हुई मौत पर भी 4 लाख की मदद की*
इसी तरह ग्राम बलुआ निवासी प्रशान्त पुत्र घनश्याम की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में उनके परिजनों को बुलाकर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया और गहरी संवेदना व्यक्त की।
*अधिकारियों की क्लास, बोले - कल तक हर गांव में बिजली बहाल करो* सहायता वितरण के बाद मंत्री जी ने सर्किट हाउस में बाढ़, PWD, सिंचाई, विद्युत और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की।
बैठक में मंत्री जी ने सख्त लहजे में निर्देश दिए -
*बाढ़ विभाग:* सभी बाढ़ चौकियां 24 घंटे सक्रिय रहें, नदियों के जलस्तर पर पैनी नजर रखें।
- *बिजली विभाग:* जहां-जहां आंधी से बिजली गुल है, वहां मैनपावर बढ़ाकर *कल तक हर हाल में सप्लाई बहाल* करें।
- *PWD:* बारिश से टूटी सभी सड़कों का सर्वे कर तत्काल मरम्मत शुरू करें।
- *कृषि विभाग:* खेतों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को तुरंत मुआवजा और योजनाओं का लाभ दिलाएं।
मंत्री जी ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और एक भी पीड़ित परिवार सहायता से वंचित नहीं रहेगा।
इस दौरान गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ,अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 27, 2026