Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
atmarajlkr
लखीसराय: नया बाजार: अशोक सम्राट भवन में रसोईया संघ की बैठक आयोजित
Lakhisarai, Lakhisarai
| May 3, 2026
लखीसराय शहर के नया बाजार अशोक सम्राट भवन में जहां मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रविवार की दोपहर 12:45 पर सैकड़ों रसोइयों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। मई दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ बैठक की शुरुआत हुई… ।
#politics
#miscellaneous
#national
MORE NEWS
महिलाओं की मेहनत से सर्वोदय समिति ने कमाए ₹23.49 लाख, 10 हजार से अधिक जीविका दीदियों को मिला स्वावलंबन का संबल लखीसराय में सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा, अगले वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर भी बनी रणनीति लखीसराय। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, लखीसराय सदर की वार्षिक आम सभा मंगलवार को हसनपुर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 का आय-व्यय लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि समिति ने 96 लाख 96 हजार 363 रुपये की आय अर्जित की, जबकि 73 लाख 47 हजार 212 रुपये खर्च हुए। इस प्रकार समिति को 23 लाख 49 हजार 151 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी, समिति की अध्यक्ष ऊषा देवी, सचिव खुशबू देवी, कोषाध्यक्ष साधना देवी एवं निदेशक मंडल के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया तथा जीविका दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। अध्यक्ष ऊषा देवी ने अपने संबोधन में बताया कि समिति के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय, बिहरौरा में जीविका दीदी की रसोई, दीदी अधिकार केंद्र, ग्रामीण बाजार सहित सदर अस्पताल, प्रखंड कार्यालय और पुलिस केंद्र की साफ-सफाई जैसी कई गतिविधियों का सफल संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समिति से 37 ग्राम संगठन जुड़े हैं और 10 हजार से अधिक जीविका दीदियां इससे लाभान्वित हो रही हैं। इस दौरान जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं प्रीति कुमारी और आशा देवी ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं मास्टर बुक कीपर मंजू देवी ने वर्ष 2025-26 का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समिति की वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी दी। सभा में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना भी स्वीकृत की गई। इसमें समूह निर्माण, स्वरोजगार, बैंक लिंकेज, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण को प्राथमिकता देने के साथ अधिक से अधिक महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण अधिकारी शशि भूषण ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सर्वोदय समिति ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में उल्लेखनीय कार्य किया है। वहीं प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार रंजन ने सामुदायिक संगठनों की नियमित बैठक और सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी ने जीविका दीदियों को अधिक से अधिक ऋण लेकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सर्वोदय समिति महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनी है। उन्होंने जीविका निधि, सतत जीविकोपार्जन योजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 7 जीविका दीदियों, 2 बुक कीपर तथा वीणा जीविका महिला ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया। अंत में सचिव खुशबू देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सरिता राम, क्लस्टर फैसिलिटेटर, जीविका ने किया।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 28, 2026
लखीसराय जीविका महिला समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न, ₹23.49 लाख का हुआ मुनाफा लखीसराय सदर के हसनपुर में सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी, समिति की अध्यक्ष ऊषा देवी, सचिव खुशबू देवी, कोषाध्यक्ष साधना देवी एवं निदेशक मंडल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभा में वर्ष 2025-26 की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि समिति की कुल आय ₹96,96,363, कुल व्यय ₹73,47,212 तथा शुद्ध मुनाफा ₹23,49,151 रहा। समिति से 37 ग्राम संगठन संबद्ध हैं और 10 हजार से अधिक जीविका दीदियां जुड़ी हुई हैं। अध्यक्ष ऊषा देवी ने बताया कि समिति के माध्यम से बालिका विद्यालयों में रसोई, दीदी अधिकार केंद्र, ग्रामीण बाजार, सदर अस्पताल, प्रखंड कार्यालय और पुलिस केंद्र की साफ-सफाई जैसे कार्यों का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता मिली है। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को भी मंजूरी दी गई, जिसमें समूह विस्तार, स्वरोजगार, बैंक लिंकेज, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया गया। साथ ही महिलाओं को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जीविका अधिकारियों ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 7 जीविका दीदियों, 2 बुक कीपर तथा वीणा जीविका महिला ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया। अंत में सचिव खुशबू देवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 28, 2026
लखीसराय। फ्रोजन सीमेन उत्पादन के लिए क्वारंटाइन स्टेशन की दिशा में बड़ी पहल, चानन में भूमि का निरीक्षण लखीसराय, जिले में उच्च गुणवत्ता वाले फ्रोजन सीमेन उत्पादन और दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार योजना को गति देने के उद्देश्य से चानन अंचल में प्रस्तावित क्वारंटाइन स्टेशन के लिए चिन्हित भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण बिहार राज्य मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड), बरौनी के प्रबंध निदेशक की मौजूदगी में जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने किया। राज्य सरकार की योजना के तहत प्रत्येक जिला समूह में सीमेन स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को मजबूत बनाया जा सके और उच्च आनुवंशिक क्षमता वाले दुधारू पशुओं का विकास हो। निरीक्षण के दौरान चानन अंचल के मौजा-रजौन स्थित 19.90 एकड़ सरकारी भूमि का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पाया कि स्थल मुख्य सड़क से जुड़ा है, प्राकृतिक रूप से शांत एवं हरित वातावरण में स्थित है तथा यहां बिजली, पेयजल, पशु चिकित्सा सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की पर्याप्त संभावना है। जैव सुरक्षा मानकों की समीक्षा में यह भी पाया गया कि प्रस्तावित भूमि सीमेन स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर की उपयुक्त दूरी पर है, जिससे संक्रमण नियंत्रण, पशुओं के पृथक रख-रखाव और क्वारंटाइन अवधि के प्रभावी संचालन में सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के बाद कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक सहित सभी अधिकारियों ने सर्वसम्मति से भूमि को क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना के लिए उपयुक्त माना। जिला प्रशासन ने चानन के अंचल अधिकारी को पांच एकड़ भूमि का सीमांकन कर शीघ्र भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक प्रस्ताव सक्षम प्राधिकार को भेजने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के शुरू होने से राज्य में उच्च गुणवत्ता वाले फ्रोजन सीमेन का उत्पादन बढ़ेगा, दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार योजना को नई गति मिलेगी और पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन व कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं का दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 28, 2026
लखीसराय में स्ट्रॉन्ग रूम और परीक्षा भवन निर्माण की तैयारी तेज, डीएम ने किया संभावित स्थलों का निरीक्षण लखीसराय में भविष्य की बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा भवन के निर्माण के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम ने प्लस-2 देढ़नाथ उच्च विद्यालय, शर्मा और उच्च विद्यालय, बिहरौरा की उपलब्ध भूमि का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण में दोनों विद्यालयों में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त और उपयुक्त भूमि उपलब्ध पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूखंडों की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य में भवन निर्माण की संभावनाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अंचलाधिकारी को दोनों भूखंडों की पैमाइश, सीमांकन और भूमि संबंधी सभी अभिलेखों का शीघ्र सत्यापन कर विस्तृत प्रस्ताव बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेजने का निर्देश दिया।डीएम ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम और आधुनिक परीक्षा भवन बनने से जिले में बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन, गोपनीय प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण और प्रशासनिक निगरानी की व्यवस्था और मजबूत होगी। आवश्यकता पड़ने पर इस भवन का उपयोग अन्य शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी कर निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 28, 2026
श्रावणी मेले से पहले अशोकधाम पहुंचे DM-SP, तैयारियों का लिया जायजा, डीएम ने बोले— शिवभक्तों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 28, 2026
लखीसराय: नया बाजार: अशोक सम्राट भवन में रसोईया संघ की बैठक आयोजित - Lakhisarai News