भीलवाड़ा: आबकारी विभाग की सटीक कार्रवाई में अवैध हथकड़ शराब का भंडारण पकड़ा गया, आरोपी फरार, मकान का ताला खुलवाकर तलाशी ली गई
भीलवाड़ा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग को एक और सफलता मिली है। गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त गुप्त सूचना पर आबकारी टीम ने त्वरित व सटीक कार्रवाई करते हुए थाना सुभाषनगर क्षेत्र की कच्ची बस्ती, कुंवाड़ा खान इलाके में एक मकान से अवैध हथकड़ शराब का भंडारण पकड़ा। विभाग के प्रहराधिकारी धोलाराम विश्नोई ने जानकारी दी।