भीलवाड़ा: अरावली बचाने के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सर्वसमाज ने भरी हुंकार, सूचना केंद्र से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली
हाथों में हरे-भरे पौधे और 'अरावली बचाओ-भविष्य बचाओ' व 'आवाज उठी है गली-गली, अरावली बचाओ' लिखे पोस्टरों के साथ जब हजारों लोग सड़क पर उतरे, तो नजारा देखते ही बना। अरावली के अस्तित्व पर मंडराते खतरों के खिलाफ 'अरावली बचाओ संघर्ष समिति' के आह्वान पर मंगलवार दोपहर सर्वसमाज ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।