भीलवाड़ा: 100 फीट रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर शुरू, दुकानों और पक्के निर्माणों पर चला न्यास का पीला पंजा
नगर विकास न्यास ने शहर की 100 फीट रोड पर एक बार फिर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर से शुरू कर दिया है।मंगलवार को न्यास का दस्ता मौके पर पहुंचा और नालों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की।अभियान के दौरान दुकानें और कुछ पक्के अतिक्रमण तोड़े गए।जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।