भीलवाड़ा: मुस्लिम महिला के अपमान के विरोध में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफ़े की मांग
भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।