भीलवाड़ा: रोडवेज बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमण हटाने गई ट्रैफिक पुलिस से ठेले वालों ने किया उलझाव, महिलाओं ने लगाया बदतमीजी का आरोप
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर फल फ्रूट का ठेला थड़ी लगाने वालों ने मंगलवार दोपहर बस स्टैंड के बाहर हंगामा कर दिया। ट्रैफिक पुलिस और ठेले वालों के बीच जमकर बहस हुई। पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा बार-बार समझाइश के बाद भी रोडवेज बस स्टैंड के मैन गेट के ऊपर आड़े तिरछे तरीके से कई सारे ठेले खड़े कर दिए जाते हैं। जब इनसे समझाइश की जाती है तो ये लड़ने पर उतर जाते है।