भीलवाड़ा: घुमन्तु गाड़िया लोहार समाज को योजनाओं का लाभ नहीं, प्रशासन से भूमि आवंटन की मांग की, सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। ग्राम पंचायत रायला, तहसील बनेड़ा क्षेत्र में निवासरत घुमन्तु गाड़िया लोहार समाज के परिवारों ने राज्य सरकार की घुमन्तु योजना एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ अब तक नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। समाज के लोगों का कहना है कि अक्टूबर 2024 के अभियान में भी उन्हें न तो निःशुल्क भूखण्ड मिला, न पट्टा मिला।