आबू रोड: आबूरोड रिको औद्योगिक इकाइयों से कथित अवैध वसूली पर एसीबी का एक्शन, श्रम अधिकारी व कनिष्ठ सहायक पर FIR दर्ज
सिरोही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग के श्रम कल्याण अधिकारी हर्षदीप सिंह गिल और कनिष्ठ सहायक विकास कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है मामला आबूरोड की औद्योगिक इकाइयों से कथित अवैध वसूली कर नकदी एकत्र करने से जुड़ा बताया जा रहा है