सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के असवां उर्फ हाजीगंज में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
सोरांव थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार की दोपहर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित देवतादीन के अनुसार दबंगों ने धारदार हथियारों से लैस होकर जेसीबी से जमीन की खुदाई की और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।