लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन व्रती महिलाएं शाम को नदी, तालाबों और अस्थायी घाटों पर पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और आरोग्य की कामना करेंगी। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण होगी। पडरौना नगर की प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरभी श्रीवास्तव ने सभी क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठ महापर्व की पूजा परंपरा और महत्व को लेकर देखें क्या कुछ कहा...
#KushinagarNews #padrauna_kushinagar #कुशीनगर #पडरौना #छठमहापर्व