भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नव नियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन चौहान जी, गोरखपुर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष गणेश वर्मा एवं गोरखपुर क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार चौरसिया का पडरौना में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पडरौना कुशीनगर के प्रदेश मंत्री / जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया के पडरौना स्थित प्रतिष्ठान पर एवं व्यापार मंडल की टीम द्वारा अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने व्यापारियों एवं व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान की बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में व्यापारी समाज का कोई उत्पीड़न नहीं कर सकता है।
इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आशीष खेतान, जिला मंत्री विनम्र कसोधन, नगर उपाध्यक्ष शिव मोहन जायसवाल बिल्लू, पदाधिकारी प्रदीप सोनी, सुनील कुमार मद्देशिया अभय अग्रवाल बिट्टू सोनी प्रमोद गुप्ता अनुराग खेतान अंजय गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
#Kushinagar #Padrauna #news