जिले में गुरुवार सुबह नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। पडरौना नगर पालिका क्षेत्र के 60 से अधिक छोटे-बड़े घाटों और पूजा स्थलों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। घाटों पर जमीन समतल करने, सफाई और वेदियों को रंगने का काम अंतिम चरण में है। पडरौना नगर पालिका प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
बातचीत के दौरान पडरौना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र के 60 से अधिक घाटों को समतल करने और वहां की कमियों को दूर करने का काम अंतिम चरण में है। प्रत्येक घाट पर दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि अर्घ्य के दिन शाम और सुबह सफाई के साथ चाय, चना और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
#KushinagarNews #padraunanagarpalika विनय जायसवाल Manish Kumar Jaiswal