देहरादून ओएसिस मॉल में एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, ओएसिस मॉल में तैनात सुरक्षाकर्मी महेंद्र सिंह ने देर रात ऑर्डर डिलीवर करने आए जोमैटो के डिलीवरी बॉय के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अत्यधिक शराब के नशे में धुत सुरक्षाकर्मी ने युवक के साथ मारपीट और हाथापाई कर डाली।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Daliveryboy #viralvideo