इंद्रमणि नौटियाल की मदद के लिए जुटे ₹2 करोड़ से ज्यादा, 30 सितंबर तक चलेगा अभियान...
सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी निवासी इंद्रमणि नौटियाल की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा हो चुकी है।
इंद्रमणि नौटियाल की बेटी दीपिका नौटियाल और समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने इस मुहिम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।
रोशन रतूड़ी ने बताया कि मदद के लिए चलाया जा रहा यह अभियान 30 सितंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद अभियान बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि तब तक इंद्रमणि नौटियाल की मदद के लिए आवश्यक धनराशि जुट जाने की उम्मीद है। मुश्किल वक्त में उत्तराखंड के लोगों और देश-विदेश से मिले सहयोग ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।
#IndramaniNautiyal #Uttarkashi #SaudiArabia #Uttarakhand #HelpIndramani #RoshanRaturi #DeepikaNautiyal #pahadsamachar