देश के प्रथम गाँव माणा से गूँजी नशामुक्त भारत की हुंकार, देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में भारतीय सेना की अनूठी पहल।
चमोली उत्तराखंड की पावन भूमि पर आयोजित हो रहे 'देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2026' के तहत सीमांत जनपद चमोली से एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक राष्ट्रव्यापी अभियान का आगाज़ किया गया है। माँ सरस्वती के उद्गम स्थल और देश के प्रथम गाँव 'माणा' (बद्रीनाथ) से 'नशा मुक्त भारत अभियान' की औपचारिक शुरुआत की गई।भारतीय सेना द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" और "हमारी विरासत, हमारा भविष्य" की थीम के साथ शुरू की गई इस खास मुहिम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में "छोड़ो नशा, चुनो ज़िन्दगी" तथा "सेहत से नाता जोड़ो, नशे की आदत छोड़ो" जैसे नारों की तख्तियां लेकर समाज को एक कड़ा संदेश दिया। भारतीय सेना की इस सराहनीय पहल को स्थानीय जनता और प्रबुद्ध वर्ग का व्यापक समर्थन मिल रहा है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Chamoli #viralvideo #Badrinathdhaam