हरीश रावत ने कहा-लोग पूछते थे चुनाव कब होंगे, मैं कहता था, जब ED, CBI मेरे घर आएगी, लेकिन इस बार रास्ता बदल लिया...!
बीमारी से ठीक होकर उत्तराखंड लौटे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने चुनाव को लेकर एक बयान दिया।
रावत ने कहा कि लोग उनसे पूछते थे कि चुनाव कब होंगे तो उनका जवाब होता था, जब CBI मेरे घर आएगी, तब समझ लेना चुनाव होने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस बार जांच एजेंसी ने उनके घर की बजाय उनके पूर्व सहयोगी के घर दस्तक दी है। अब आप समझ सकते हैं कि चुनाव जल्द होने वाले हैं।
#HarishRawat #UttarakhandPolitics #Congress #Uttarakhand #elections #pahadsamachar