कामडारा: गांव सरिता जर्राटोली में जंगली हाथी ने एक कच्चा मकान ढहाया, वनकर्मियों को दी सूचना
Kamdara, Gumla | Mar 14, 2026 कामडारा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गाँव सरिता जर्राटोली मे आज शनिवार की अहले सुबह लगभग चार बजे के आसपास एक जंगली हाथी ने ग्रामीण सुरजू कोनगाड़ी के कच्चे मकान को ध्वस्त किया।वहीं पीड़ित परिवार ने सुबह.लगभग 10 के आसपास कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजीत केरकेट्टा के माध्यम से बसिया के वनपाल को इसकी जानकारी दी और मुआवजा दिलाने की मांग की है।