मितौली: चुनाव ड्यूटी में तैनात लेखपाल को शिवाला तिराहा के पास कार ने मारी टक्कर, लेखपाल की हुई मौके पर मौत
मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बजरखा क्षेत्र में तैनात लेखपाल कैलाश सिंह यादव को शिवाला तिहारी के पास कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में लेखपाल कैलाश सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। कार चालक मौके पर कार छोड़कर भाग निकला है।