मितौली: रहजनियां पोलिंग बूथ पर शाम 6 बजे तक 77% हुआ मतदान, खभरिया में नाराज मतदाताओं ने मान मनव्वल के बाद किया मतदान
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज क्षेत्र अंतर्गत राहजनियां पोलिंग बूथ पर शाम छ: बजे तक 77% मतदान हुआ है। वही मैगलगंज के लालपुर पोलिंग बूथ पर 60.89% मतदान हुआ है। मैगलगंज के धर्माखेडा पोलिंग बूथ पर शाम छ: बजे तक 54.84% तक मतदान हुआ है। मैगलगंज क्षेत्र के खभरिया में सुबह से मतदान बंद था। दोपहर करीब एक बजे काफी मान मनव्वल के बाद ग्रामीणों ने मतदान करना शुरू किया।