मितौली: नीमगांव थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम व मारपीट की धारा में दो वारंटियों को अलग-अलग गांवों से किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले की नीमगांव थाना पुलिस ने बुधवार को आबकारी अधिनियम और मारपीट की धारा में दो अलग-अलग वारंटी को गिरफ्तार किया है। नीमगांव थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा में पुजारी नाम के वारंटी को लाखहा गांव से गिरफ्तार किया है। मारपीट की धारा में पुलिस ने संदीप उर्फ नन्हे नाम के वारंटी को लखनियापुर गांव से गिरफ्तार किया है।