मितौली: सवारी की तलाश में पिपरी कलां गांव के पास सड़क पर खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरी कला गांव में जनपद सीतापुर जिले के निवासी करीब तीस वर्षीय रघुवीर नाम का व्यक्ति अपने साढू के घर आया हुआ था। साढू के घर से सीतापुर जाने के लिए पिपरी कलां गांव के पास सड़क पर खड़ा होकर सवारी ढूंढ रहा था। उसी दौरान रास्ते से किसी तेज़ रफ्तार वाहन ने रघुवीर को टक्कर मार दी। जिसमें रघुवर की मौके पर ही मौत हो गई है।