सहाड़ा: महेंद्रगढ़ में जमीनी विवाद के चलते बाड़े में कार्य कर रहे अधेड़ पर लोहे के सरिए से हमला, घायल का इलाज जारी
कारोई थाना क्षेत्र के महेंद्रगढ़ में बुधवार को जमीनी विवाद के चलते बाड़े में कार्य कर रहे एक बुजुर्ग पर गांव के ही एक युवक ने लोहे के सरिए से हमला कर दिया ।हमले में अधेड गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जहां उसका उपचार जारी है।