बाली: खुडाला में पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 3000 नोटबुक वितरित, 600 विद्यार्थियों को मिली सामग्री
Bali, Pali | Jul 10, 2025 पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खुडाला में गुरुवार को दोपहर 2 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमती कांता देवी सुभाषजी खीमावत चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्वर्गीय अभिषेक खीमावत की स्मृति में नोटबुक वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों को कक्षा के अनुसार नोटबुक वितरित की गईं।