बाली: बाली में मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने अखाड़े में किया प्रदर्शन और तालाब में ताजिया का विसर्जन किया
बाली में रविवार दोपहर 2 बजे इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम का त्योहार मनाया गया। इमाम वाड़े से निकला ताजिया जुलूस प्रताप चौक के प्रमुख मार्गों से होते हुए तालाब तक पहुंचा। जहां ताजिया को सपुर्द-ए-खाक किया गया। कार्यक्रम में बाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।