बाली: बाली मदरसे में प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया, शिक्षा का महत्व बताया गया और कविताओं की प्रस्तुति दी गई
बाली स्थित मदरसा ग़ोसिया मोईनुल इस्लाम प्राथमिक विद्यालय में शनिवार शाम 4:30 बजे एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मरहूमा जमीला बाई की याद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहली क्लास से पांचवी क्लास तक के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मोहम्मद आबिद टांक ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए।