बाली: चामुंडेरी और नाणा में बाली बीसीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया, मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारी देखी
बाली के बीसीएमओ हितेंद्र वागोरिया ने चामुंडेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नाणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार शाम 5 बजे निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।चामुंडेरी सीएचसी के प्रभारी डॉ. राहुल सेन और नाणा पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार निरीक्षण किया।