बाली: बाली में बूथ लेवल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, मतदाताओं के डोर टू डोर सर्वे पर दिया गया जोर
बाली के पंचायत भवन हॉल में मंगलवार को शाम 4.30 बजे बूथ लेवल बीएलओ अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वही इस कार्यक्रम मे अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी दिनेश बिश्नोई और तहसीलदार जितेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी ने बीएलओ को चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करने को कहा।