कलेक्टर भव्या मित्तल ने गुरुवार को विद्युत मण्डल के अधिकारी एवं ठेकेदारों की बैठक लेकर आरडीएसएस योजना के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान सहायक कलेक्टर जामदार फरहान इरफान, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अरधीक्षण यंत्री एसएस वर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।