खरगोन जिले के बेड़िया में राजस्थान से अवैध फायर आर्म्स खरीदने आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 देशी पिस्टल जब्त किए। आरोपियों पर पूर्व से राजस्थान मे आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस के मामले दर्ज है। जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स की कीमत लगभग 90 हजार रुपए बताई जा रही है।