खरगोन में गुरुवार को दिन भर उमस का माहौल बना रहा। देर शाम अचानक मौसम में बदलाव आ गया। पहले 15 मिनिट तक लगभग 80 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। इस वजह से शहरी क्षेत्र में कई पेड़ गिर गए। एसडीम ऑफिस क्षेत्र में आंधी की वजह से दो कारों पर पेड़ की डाली टूटकर गिरने से वाहनों को मामूली नुकसान हुआ।