खरगौन कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने जिले की सभी कृषि उपज मण्डियों के सचिवों एवं मण्डी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर मण्डियों में किसानों को होने वाली समस्याओं के निराकरण एवं मण्डी की सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने खरगोन एवं बेडिया की मण्डी को हाईटेक एवं आदर्श मण्डी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।