बड़गांव: उदयपुर प्रशासन की अपील: भारी बारिश के चलते पिकनिक स्पॉट्स से दूर रहें, बच्चों को रोकें
जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए उदयपुर जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे पिकनिक स्पॉट, डेंजर ज़ोन और जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर रुख न करे प्रशासन ने विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें जहाँ पानी का बहाव तेज़ हो.