बड़गांव: उदयपुर: शोभागपूरा में बेजुबान श्वान को जिंदा जलाने की घटना, शहर में मचा हड़कंप
उदयपुर, शोभागपुरा: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला गुरुवार दोपहर उदयपुर के शोभागपुरा रोड पर सामने आया, जहां एक निर्दोष श्वान को जिंदा जला दिया गया! घटना डॉ. डीपी सिंह की गली में हुई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, श्वान की तड़पती जान चली गई।घटनास्थल पर फैला तेल यह संकेत दे रहा है कि उस मासूम पर पेट्रोल या डीजल डालकर आग लगाई गई।