बड़गांव: कलड़वास स्थित नर्सिंग कॉलेज में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का राज्य स्तरीय ब्लॉक सचिव प्रशिक्षण शिविर संपन्न
कलड़वास: स्काउट एंड गाइड का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न सरस्वती नर्सिंग कॉलेज, कलड़वास में आयोजित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ब्लॉक सचिव प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को सर्व धर्म प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ। शिविर में प्रदेश के 24 जिलों से 80 शिक्षकों ने भाग लिया।