बड़गांव: कलेक्ट्रेट परिसर में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई, कलेक्टर ने मौके पर कई समस्याएं सुलझाई
कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई, समस्याओं का त्वरित समाधान। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। इस बार जनसुनवाई को दो भागों में बांटा गया—कलेक्टर नमित मेहता ने मिनी सभागार में और एडीएम दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने DOIT सभागार में शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने गंभीरता से परिवेदनाएं सुनते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही हल किया गया।