बड़गांव: उदयपुर में स्वरूपसागर के गेट शनिवार को खुलने की संभावना, प्रशासन ने मवेशियों को दूर रखने की अपील की
उदयपुर, 18 जुलाई। अंचल में हो रही अच्छी बारिश के चलते झीलों में लगातार पानी की आवक हो रही है। शुक्रवार शाम तक स्वरूपसागर-पिछोला झील का जलस्तर बढ़कर 10.50 फीट तक पहुंच गया, जबकि इसकी कुल क्षमता 11 फीट है। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि आगामी बारिश की संभावना को देखते हुए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से शनिवार, 19 जुलाई को ध्यान रखे