Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
No video available

२१ जून सोमवार महा टीकाकरण अभियान से जुड़े और १८ वर्ष से अधिक वाले सभी भाई-बहन टीके लगवाएं जय श्री राम

6.8k views | Khargone, Khargone (West Nimar) | Jun 20, 2021

MORE NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद'

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद' #Bhopal

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

सान्दीपनि विद्यालय, टेमला में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत करीब 101 पौधों का रोपण
________________

खरगोन 05 अगस्त 2026। सान्दीपनि विद्यालय, टेमला में इको क्लब के तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक सिंह पंवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्मान का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री नितिन पाटीदार ने सबसे पहले अपनी माता स्व. श्रीमती शिवकोर बाई की स्मृति में पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके पश्चात श्री रमेशचन्द्र पाटीदार (प्रांतीय उपाध्यक्ष, म.प्र. शिक्षक संघ), श्री वासुदेव पाटीदार (उपसरपंच), श्री हीरालाल तिरोले (सह संगठन मंत्री, म.प्र. शिक्षक संघ), श्री यशपाल सिंह मलिक (समाजसेवी), श्री संतोष पाटीदार (समाजसेवी) तथा श्री बालकृष्ण पाटीदार 'कान्हा' (समाजसेवी) ने भी अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सान्दीपनि विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी अपनी-अपनी माताओं के नाम से पौधे लगाए। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में करीब 101 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, जामुन, नींबू, नीम, पीपल, पारिजात सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे शामिल रहे।

प्राचार्य श्री अशोक सिंह पंवार ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों के संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।

#JansamparkMP #khargone

सान्दीपनि विद्यालय, टेमला में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत करीब 101 पौधों का रोपण ________________ खरगोन 05 अगस्त 2026। सान्दीपनि विद्यालय, टेमला में इको क्लब के तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक सिंह पंवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्मान का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री नितिन पाटीदार ने सबसे पहले अपनी माता स्व. श्रीमती शिवकोर बाई की स्मृति में पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके पश्चात श्री रमेशचन्द्र पाटीदार (प्रांतीय उपाध्यक्ष, म.प्र. शिक्षक संघ), श्री वासुदेव पाटीदार (उपसरपंच), श्री हीरालाल तिरोले (सह संगठन मंत्री, म.प्र. शिक्षक संघ), श्री यशपाल सिंह मलिक (समाजसेवी), श्री संतोष पाटीदार (समाजसेवी) तथा श्री बालकृष्ण पाटीदार 'कान्हा' (समाजसेवी) ने भी अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सान्दीपनि विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी अपनी-अपनी माताओं के नाम से पौधे लगाए। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में करीब 101 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, जामुन, नींबू, नीम, पीपल, पारिजात सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे शामिल रहे। प्राचार्य श्री अशोक सिंह पंवार ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों के संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया। #JansamparkMP #khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार के जन्मदिन पर नगर को विकास कार्यों की सौगात
________________

करीब डेढ़ करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण
________________

स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 नए कचरा वाहनों को दिखाई हरी झंडी
________________

खरगोन 05 अगस्त 2026। क्षेत्रीय विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर नगरवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करते हुए शहर के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर पालिका परिषद के लिए खरीदे गए 10 नए कचरा वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जैतापुर स्थित माली मोहल्ला में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सागरवंशी माली समाज के सामुदायिक भवन के लोकार्पण से हुई। इसके पश्चात सब्जी मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री पाटीदार ने 60.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सब्जी मंडी शेड एवं प्लेटफॉर्म, 37.23 लाख रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 5 में कृष्ण कुंज से राजवाड़ा को जोड़ने वाली पुलिया, 24.18 लाख रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 29 स्थित विश्वसखा कॉलोनी के गार्डन के सौंदर्यीकरण तथा 33.37 लाख रुपये की लागत से गायत्री मंदिर तिराहा के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री पाटीदार ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। सभी नागरिकों के सहयोग से निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण होंगे।

उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी परिसर में बनने वाला नया शेड एवं प्लेटफॉर्म व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। साथ ही मंडी को रात्रिकालीन गतिविधियों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के भी प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के 10 नए कचरा वाहनों, जिनमें 6 डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन एवं 4 डम्पर वाहन शामिल हैं, को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन वाहनों के संचालन से शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया अरुण जोशी, उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जगदीश पटेल, लोक निर्माण सभापति श्री धीरेंद्रसिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #khargone

विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार के जन्मदिन पर नगर को विकास कार्यों की सौगात ________________ करीब डेढ़ करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण ________________ स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 नए कचरा वाहनों को दिखाई हरी झंडी ________________ खरगोन 05 अगस्त 2026। क्षेत्रीय विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर नगरवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करते हुए शहर के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर पालिका परिषद के लिए खरीदे गए 10 नए कचरा वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की शुरुआत जैतापुर स्थित माली मोहल्ला में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सागरवंशी माली समाज के सामुदायिक भवन के लोकार्पण से हुई। इसके पश्चात सब्जी मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री पाटीदार ने 60.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सब्जी मंडी शेड एवं प्लेटफॉर्म, 37.23 लाख रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 5 में कृष्ण कुंज से राजवाड़ा को जोड़ने वाली पुलिया, 24.18 लाख रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 29 स्थित विश्वसखा कॉलोनी के गार्डन के सौंदर्यीकरण तथा 33.37 लाख रुपये की लागत से गायत्री मंदिर तिराहा के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री पाटीदार ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। सभी नागरिकों के सहयोग से निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी परिसर में बनने वाला नया शेड एवं प्लेटफॉर्म व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। साथ ही मंडी को रात्रिकालीन गतिविधियों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के भी प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के 10 नए कचरा वाहनों, जिनमें 6 डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन एवं 4 डम्पर वाहन शामिल हैं, को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन वाहनों के संचालन से शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया अरुण जोशी, उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जगदीश पटेल, लोक निर्माण सभापति श्री धीरेंद्रसिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। #JansamparkMP #khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

स्कूल के बच्चों ने सीखा जल परीक्षण का तरीका
________________

स्टॉप डायरिया अभियान के तहत ग्राम मोहना में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
________________

एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांच की दी जानकारी
________________

खरगोन 05 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री गुरुप्रसाद के निर्देशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री राहुल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत ग्राम मोहना स्थित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विकासखंड समन्वयक श्री जितेन्द्र जायसवाल ने विद्यार्थियों को एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता जांच करने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जानकारी दी।

कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल का उपयोग डायरिया सहित जलजनित बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही उन्हें जल स्रोतों की नियमित जांच, स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षित पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया, ताकि वे स्वयं भी सजग रहें और अपने परिवार व ग्रामीणों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें।

इस अवसर पर हैंडपंप टेक्नीशियन, विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विभाग द्वारा अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल एवं जल गुणवत्ता परीक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

#JansamparkMP #khargone

स्कूल के बच्चों ने सीखा जल परीक्षण का तरीका ________________ स्टॉप डायरिया अभियान के तहत ग्राम मोहना में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम ________________ एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांच की दी जानकारी ________________ खरगोन 05 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री गुरुप्रसाद के निर्देशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री राहुल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत ग्राम मोहना स्थित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विकासखंड समन्वयक श्री जितेन्द्र जायसवाल ने विद्यार्थियों को एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता जांच करने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल का उपयोग डायरिया सहित जलजनित बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही उन्हें जल स्रोतों की नियमित जांच, स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षित पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया, ताकि वे स्वयं भी सजग रहें और अपने परिवार व ग्रामीणों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें। इस अवसर पर हैंडपंप टेक्नीशियन, विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विभाग द्वारा अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल एवं जल गुणवत्ता परीक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। #JansamparkMP #khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

संभागायुक्त श्री लक्षकार ने किया खरगोन जिले का किया व्यापक निरीक्षण
________________

कलेक्टर, अपर कलेक्टर और नगर तहसील न्यायालय में जांचे राजस्व प्रकरण
________________

आकांक्षी जनजातीय जनपद का फील्ड विजिट कर परखी सांदीपनि विद्यालय में शिक्षा और आंगनवाड़ी में सुविधा
________________

दुर्गम क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरवेल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी
________________

खरगोन 05 अगस्त 2026।संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार बुधवार को खरगोन जिले के व्यापक भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान संभागायुक्त द्वारा सबसे पहले कलेक्टर न्यायालय, अपर कलेक्टर और नगरीय तहसील कार्यालय कोर्ट में राजस्व प्रकरणों की ऑनलाइन समीक्षा स्वयं द्वारा की गई। इसके पश्चात वे जनजातीय जनपद आकांक्षी भगवानपुरा के फील्ड विजिट के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने बिस्टान स्थित सांदीपनि विद्यालय व आंगनवाड़ी और मोहना में जो जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रो फिटिंग योजना देजला देवाड़ा में जल निगम की परियोजना का निरीक्षण किया। सांदीपनि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सूक्ष्मता के साथ पहले विद्यार्थियों से जाना। इसके पश्चात शिक्षकों से पढ़ाई के तरीकों, डेटा संधारण और कर्मचारियों के समयमान वेतनमान आदि की जानकारी ली। 

राजस्व प्रकरण शीघ्रता से निराकरण के लिए वीसी के माध्यम से गवाही लेना अच्छा विकल्प - संभागायुक्त श्री लक्षकार
________________

     संभागायुक्त श्री लक्षकार ने खरगोन कलेक्टर न्यायालय में आरसीएमएस पोर्टल पर स्वयं द्वारा दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेते हुए यह भी देखा कि किस प्रकरण को कब तहसीलदार को भेजा गया तथा तहसीलदार द्वारा उक्त प्रकरण में क्या कार्यवाही की गई। उन्होंने मुख्य रूप से विकल्प बताते हुए कहा कि राजस्व प्रकरणों के गवाही में देरी होने के विभिन्न कारणों से प्रकरण में निर्णय जल्दी नहीं आ पाता है। इसलिए नवाचार के रूप में वीसी के माध्यम से गवाही लेने की प्रक्रिया निर्धारित की जा सकती है। उन्होंने कलेक्टर व अपर कलेक्टर न्यायालय का निरीक्षण करते हुए भू-अर्जन, भू-आवंटन, धारणाधिकार के प्रकरणों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने अर्थदंड के आदेश के संबंध में निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में जब तक वसूली न हो जाए, तब तक प्रकरण बंद नहीं किए जाए। अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रकरणों के निराकरण का अच्छा प्रतिशत होने पर श्रीमती रेखा राठौर की सराहना भी की। खरगोन नगरीय तहसील के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री लक्षकार ने तहसीलदार के न्यायिक और गैर न्यायिक कार्यों के विभाजन, कोर्ट के समय और निर्धारित दिवसों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बी-121 के प्रकरणों के ऑर्डर शीट भी जांची। तहसील न्यायालय में विवादित और अविवादित नामांतरण संपदा से ऑटोमैटिक नामांतरण, सायबर तहसील की रिपोर्ट, फ्लाई शीट, गिरदावरी और स्वामित्व योजना के प्रकरणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। तहसील न्यायालय में पटवारी से प्राप्त रिपोर्ट की प्राप्ति को अंकित नहीं करने पर तहसीलदार श्री रावत से नाराजगी जताई। 

शिक्षकों की उपस्थिति और वेतन जनरेट करने के आधार की जानकारी ली
________________

      संभागायुक्त श्री लक्षकार ने भगवानपुरा जनपद के बिस्टान में सांदीपनि विद्यालय में पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संबंध में विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई का समय, ट्यूशन का समय, मंथली टेस्ट, कंप्यूटर का ज्ञान,किताबों तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए नोट्स आदि के बारे में जाना। साथ ही विद्यार्थियों से भी जानकारी ली। संभागायुक्त श्री लक्षकार ने शिक्षकों की उपस्थिति मोबाइल और ई - एटेंडेंस तथा वेतन जनरेट करने के आधार भी जाने। उन्होंने स्कूल की केशबुक, वाउचर तथा शिक्षकों के जीपीएफ के लंबित प्रकरणों को भी विशेष रूप से देखा। 

कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखने की दी हिदायत
________________

     संभागायुक्त श्री लक्षकार ने सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण करते हुए मुख्य रूप से कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रमुखता से कर्मचारियों की सर्विस बुक के संधारण के तरीके और सेवा पुस्तिकाओं में कर्मचारियों की इंट्री का अवलोकन किया। पाया गया कि सर्विस बुक में 2017 के बाद से इंट्री नहीं की गई। इस संबंध में संबंधितों को कार्य प्रणाली सुधारने के निर्देश दिए गये। संभागायुक्त श्री लक्षकार ने कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान सेवा पुस्तिकाओं और पेंशन, समयमान वेतनमान आदि प्रकरणों को भी जांचने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त श्री लक्षकार द्वारा मोहना ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रो फिटिंग योजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस संबंध में ग्रामीणों सहित रोजगार सहायक और कार्यपालन यंत्री श्री सूर्यवंशी से भी जानकारी ली। साथ ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण कर वेयर हाउस से प्राप्त हुए चावल के संबंध में भौतिक सत्यापन और दुकान का स्टॉक भी जांचा। इसके अलावा उन्होंने देजला देवाड़ा गांव में जल निगम के निर्माणाधीन इंटेकवेल का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरवेल की स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
________________

      संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने दुर्गम क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरवेल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संस्थान में प्रसव सेवाओं, एम्बुलेंस की उपलब्धता, क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी, ओपीडी, एएनसी सेवाओं, प्रथम तिमाही में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं, सैंपल कलेक्शन व्यवस्था तथा प्रयोगशाला उपकरणों की जानकारी ली। दवाओं का स्टॉक एवं एक्सपायरी प्रबंधन की समीक्षा के दौरान स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिलने पर उन्होंने आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन निर्माण एजेंसी से सभी मूलभूत कार्य पूर्ण कराने, खिड़कियों पर पर्दे लगाने, आवश्यक संकेतक स्थापित करने, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा बेड पर पर्याप्त चादरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं की सामान्य प्रसूति संभव है, उनकी डिलीवरी स्थानीय स्तर पर ही कराई जाए, ताकि दुर्गम क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। स्टाफ की कमी की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को यह जानकारी देने के निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित रूप से चिकित्सक उपलब्ध हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #khargone

संभागायुक्त श्री लक्षकार ने किया खरगोन जिले का किया व्यापक निरीक्षण ________________ कलेक्टर, अपर कलेक्टर और नगर तहसील न्यायालय में जांचे राजस्व प्रकरण ________________ आकांक्षी जनजातीय जनपद का फील्ड विजिट कर परखी सांदीपनि विद्यालय में शिक्षा और आंगनवाड़ी में सुविधा ________________ दुर्गम क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरवेल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी ________________ खरगोन 05 अगस्त 2026।संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार बुधवार को खरगोन जिले के व्यापक भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान संभागायुक्त द्वारा सबसे पहले कलेक्टर न्यायालय, अपर कलेक्टर और नगरीय तहसील कार्यालय कोर्ट में राजस्व प्रकरणों की ऑनलाइन समीक्षा स्वयं द्वारा की गई। इसके पश्चात वे जनजातीय जनपद आकांक्षी भगवानपुरा के फील्ड विजिट के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने बिस्टान स्थित सांदीपनि विद्यालय व आंगनवाड़ी और मोहना में जो जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रो फिटिंग योजना देजला देवाड़ा में जल निगम की परियोजना का निरीक्षण किया। सांदीपनि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सूक्ष्मता के साथ पहले विद्यार्थियों से जाना। इसके पश्चात शिक्षकों से पढ़ाई के तरीकों, डेटा संधारण और कर्मचारियों के समयमान वेतनमान आदि की जानकारी ली। राजस्व प्रकरण शीघ्रता से निराकरण के लिए वीसी के माध्यम से गवाही लेना अच्छा विकल्प - संभागायुक्त श्री लक्षकार ________________ संभागायुक्त श्री लक्षकार ने खरगोन कलेक्टर न्यायालय में आरसीएमएस पोर्टल पर स्वयं द्वारा दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेते हुए यह भी देखा कि किस प्रकरण को कब तहसीलदार को भेजा गया तथा तहसीलदार द्वारा उक्त प्रकरण में क्या कार्यवाही की गई। उन्होंने मुख्य रूप से विकल्प बताते हुए कहा कि राजस्व प्रकरणों के गवाही में देरी होने के विभिन्न कारणों से प्रकरण में निर्णय जल्दी नहीं आ पाता है। इसलिए नवाचार के रूप में वीसी के माध्यम से गवाही लेने की प्रक्रिया निर्धारित की जा सकती है। उन्होंने कलेक्टर व अपर कलेक्टर न्यायालय का निरीक्षण करते हुए भू-अर्जन, भू-आवंटन, धारणाधिकार के प्रकरणों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने अर्थदंड के आदेश के संबंध में निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में जब तक वसूली न हो जाए, तब तक प्रकरण बंद नहीं किए जाए। अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रकरणों के निराकरण का अच्छा प्रतिशत होने पर श्रीमती रेखा राठौर की सराहना भी की। खरगोन नगरीय तहसील के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री लक्षकार ने तहसीलदार के न्यायिक और गैर न्यायिक कार्यों के विभाजन, कोर्ट के समय और निर्धारित दिवसों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बी-121 के प्रकरणों के ऑर्डर शीट भी जांची। तहसील न्यायालय में विवादित और अविवादित नामांतरण संपदा से ऑटोमैटिक नामांतरण, सायबर तहसील की रिपोर्ट, फ्लाई शीट, गिरदावरी और स्वामित्व योजना के प्रकरणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। तहसील न्यायालय में पटवारी से प्राप्त रिपोर्ट की प्राप्ति को अंकित नहीं करने पर तहसीलदार श्री रावत से नाराजगी जताई। शिक्षकों की उपस्थिति और वेतन जनरेट करने के आधार की जानकारी ली ________________ संभागायुक्त श्री लक्षकार ने भगवानपुरा जनपद के बिस्टान में सांदीपनि विद्यालय में पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संबंध में विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई का समय, ट्यूशन का समय, मंथली टेस्ट, कंप्यूटर का ज्ञान,किताबों तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए नोट्स आदि के बारे में जाना। साथ ही विद्यार्थियों से भी जानकारी ली। संभागायुक्त श्री लक्षकार ने शिक्षकों की उपस्थिति मोबाइल और ई - एटेंडेंस तथा वेतन जनरेट करने के आधार भी जाने। उन्होंने स्कूल की केशबुक, वाउचर तथा शिक्षकों के जीपीएफ के लंबित प्रकरणों को भी विशेष रूप से देखा। कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखने की दी हिदायत ________________ संभागायुक्त श्री लक्षकार ने सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण करते हुए मुख्य रूप से कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रमुखता से कर्मचारियों की सर्विस बुक के संधारण के तरीके और सेवा पुस्तिकाओं में कर्मचारियों की इंट्री का अवलोकन किया। पाया गया कि सर्विस बुक में 2017 के बाद से इंट्री नहीं की गई। इस संबंध में संबंधितों को कार्य प्रणाली सुधारने के निर्देश दिए गये। संभागायुक्त श्री लक्षकार ने कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान सेवा पुस्तिकाओं और पेंशन, समयमान वेतनमान आदि प्रकरणों को भी जांचने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त श्री लक्षकार द्वारा मोहना ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रो फिटिंग योजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस संबंध में ग्रामीणों सहित रोजगार सहायक और कार्यपालन यंत्री श्री सूर्यवंशी से भी जानकारी ली। साथ ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण कर वेयर हाउस से प्राप्त हुए चावल के संबंध में भौतिक सत्यापन और दुकान का स्टॉक भी जांचा। इसके अलावा उन्होंने देजला देवाड़ा गांव में जल निगम के निर्माणाधीन इंटेकवेल का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरवेल की स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा ________________ संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने दुर्गम क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरवेल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संस्थान में प्रसव सेवाओं, एम्बुलेंस की उपलब्धता, क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी, ओपीडी, एएनसी सेवाओं, प्रथम तिमाही में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं, सैंपल कलेक्शन व्यवस्था तथा प्रयोगशाला उपकरणों की जानकारी ली। दवाओं का स्टॉक एवं एक्सपायरी प्रबंधन की समीक्षा के दौरान स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिलने पर उन्होंने आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन निर्माण एजेंसी से सभी मूलभूत कार्य पूर्ण कराने, खिड़कियों पर पर्दे लगाने, आवश्यक संकेतक स्थापित करने, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा बेड पर पर्याप्त चादरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं की सामान्य प्रसूति संभव है, उनकी डिलीवरी स्थानीय स्तर पर ही कराई जाए, ताकि दुर्गम क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। स्टाफ की कमी की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को यह जानकारी देने के निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित रूप से चिकित्सक उपलब्ध हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 5, 2026