डुमरांव: डुमरांव में नगर पार्षदों ने असामजिक तत्वों को विकास का बाधक बताया, कहा- दाल नहीं गलने देंगे
Dumraon, Buxar | Feb 1, 2025 डुमरांव में नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने गोलबंद होकर कुछ असामजिक तत्वों को विकास का बाधक बताया है। वार्ड पार्षद अमर पासवान ने शनिवार की सुबह 11 बजे बताया कि डुमरांव के कुछ असामजिक तत्व डुमरांव के विकास में बाधा बन रहे हैं। नगर परिषद के कार्यों को बेतुका बताते हुए विरोध करते नजर आ रहे हैं लेकिन ऐसे विरोधियों की दाल नहीं गलने वाली है।